फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू को बताना होगा क्यों रोका छात्रों का प्रवेश पत्र

Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

छात्रों का उत्पीड़न करने वाले कॉलेजों पर कसी नकेल
विज्ञापन
aktu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज यदि सेमेस्टर परीक्षाओं में किसी छात्र का प्रवेश पत्र रोकते हैं, तो उसे नए नियम के अनुसार उक्त छात्र की उपस्थिति की जानकारी विवि को भेजनी होगी। साथ ही इसके संबंध में अभिभावकों को भी बताना होगा।
विज्ञापन


विवि के नए नियम से बहुत से कॉलेजों द्वारा कानूनों की आड़ में किया जा रहा छात्रों का उत्पीड़न रोका जा सकेगा। शहर में प्रावधिक शिक्षा के करीब सौ कॉलेजों में लगभग एक लाख से अधिक छात्र पढ़ते हैं। विवि के नियम के अनुसार 75 फीसदी तक छात्रों की उपस्थिति न होने पर परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है।

दरअसल कई बार विद्यार्थियों को कम उपस्थिति का डर दिखाकर कुछ कॉलेज प्रबंधन तगड़ी कमाई करते हैं। अब नए नियम के अनुसार कॉलेज प्रबंधन ऐसे छात्रों की उपस्थिति की जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजेगा। उपस्थिति रजिस्टर भी संलग्न करना होगा। यह भी बताना होगा कि विद्यार्थी के कॉलेज न आने पर उसके परिजन को कितनी बार सूचना दी गई। नए नियम से कॉलेज प्रबंधन पर नकेल कसी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें