फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 2 अप्रैल से करें आवेदन, नौवीं में पांच स्कूलों की 400 सीटों पर होंगे दाखिले 

Fri, 30 Mar 2018 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार नए सत्र से पांच स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने जा रही है। यह स्कूल अंग्रेजी माध्यम के होंगे। इन स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। वहीं, अब नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह 2 से 9 अप्रैल तक चलेगी। पांच स्कूलों में कुल 400 सीटों पर दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर बनने वाली मेरिट से होंगे। 

विज्ञापन


 13 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा 
खिचड़ीपुर, रोहिणी सेक्टर-17, द्वारका सेक्टर-22, कालकाजी, मदनपुर खादर स्थित इन स्कूलों में प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। परिणाम 19 अप्रैल को दो बजे घोषित होंगे। परीक्षा में न्यूमेरिकल, मेंटल ऐबिलिटी, सामान्य ज्ञान व भाषा आधारित बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, जरूरत पड़ने पर 20 अप्रैल को ड्रॉ निकाले जाएंगे। किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों से आठवीं कक्षा पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। 
 
एक ही स्कूल में कर सकते हैं आवेदन 
अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि वह पांच में से किसी एक ही स्कूल में आवेदन कर सकेंगे। अभिभावक आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से अथवा शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर व  govt school admission लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज के साथ इन्हीं स्कूलों में जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें