फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जमा होंगे 134ए के तहत आवेदन, खंड स्तर पर होगी लिखित परीक्षा

Tue, 28 Jun 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
School
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा नियमावली की धारा 134ए के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक दाखिला प्रक्रिया के लिए फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


इसके लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन की जगह ऑफलाइन आवेदन खंड स्तर पर किया जा सकता है। सोमवार को तीन जुलाई को होने वाले टेस्ट को लेकर शिक्षा अधिकारी और मिशन तालीम के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

जिसमें निर्णय लिया गया कि दस्तावेज की कमी के चलते फॉर्म रद्द करने से पहले सुधार का मौका दिया जाए। इस मांग पर शिक्षा विभाग ने रजामंदी जताई है।

बता दें कि नियमावली 134ए को लेकर निजी स्कूल और सरकार के बीच अभी खींचतान खत्म नहीं हुई है। निजी स्कूलों की शर्त की मुताबिक एक मई को सरकार के निर्देश पर खंड स्तर पर दाखिले के 384 नौनिहालों ने लिखित परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


इस परीक्षा में सिर्फ 75 बच्चे ही पास हो पाए। जबकि फॉर्म जमा कराने की संख्या 900 से ज्यादा थी। करीब 600 फॉर्म रद्द होने से अभिभावकों ने नाराजगी जताई थी।

फॉर्म रद्द करने के पीछे प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा पर भी सवाल उठाए। साथ ही मौलिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर डोमिसाइल अनिवार्यता हटाने की मांग की है। जिससे अधिक संख्या में इसका लाभ अभिभावक उठा सकें। परीक्षा से वंचित नौनिहालों को एक और मौका देते हुए

सरकार ने 3 जुलाई को दोबारा टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसे लेकर सोमवार को शिक्षा अधिकारियों संग अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में अभिभावकों ने फार्म रद्द करने से पूर्व कुछ और समय देने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने रजामंदी दिखाई।
विज्ञापन

 
मिशन तालीम करेगा मदद
आवेदन करने में किसी तरह की समस्या हो रही है तो मिशन तालीम से संपर्क कर सकते हैं। तालीम ऐसे अभिभावकों की मदद करेगा, जिन्हें आवेदन भरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें