फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 सीबीएसई स्कूल शिक्षा निदेशालय को देंगे रिपोर्ट

Sun, 16 Apr 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
विज्ञापन
नियम 134 ए में निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार का डंडा चलने लगा है। अब मान्यता एवं एनओसी रद्द किए जाने, नोटिस की कार्रवाई के निर्देश के बाद निजी स्कूलों ने अपने बचाव के लिए आगे आना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


सीबीएसई से मान्यता प्राप्त जिले के 65 निजी स्कूल शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मानना है एमआईएस पोर्टल पर कनेक्टिविटी की समस्या के कारण ऑनलाइन जानकारी अपलोड नहीं की जा सकी। ऐसे में शिक्षा विभाग को हार्ड कॉपी के रूप में रिक्त सीटों का ब्यौरा दिया गया है। इसके अलावा ई मेल आईडी  के जरिये जानकारी दी गई है। 

स्कूल यह जानकारी ऐसे समय में दे रहे हैं, जब इन पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का डंडा चलने वाला है। 12 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय से पत्र जारी होने के बाद हरियाणा स्कूल कांफ्रेस ने जिले के सीबीएसई स्कूलों से संपर्क किया। जिस पर स्कूलों ने शिक्षा विभाग को जानकारी देने की बात कही है। अब इस मामले में निजी स्कूल सोमवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल सकते हैं।   
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिक्षा निदेशालय द्वारा नियम 134 ए के रिक्त सीटों का ब्यौरा नहीं देने वाले जिले के 617 निजी स्कूलों की सूची सार्वजनिक की थी। शिक्षा विभाग को इन स्कूलों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्कूलों को एक सप्ताह का समय भी दिया था। अब स्कूल प्रबंधन द्वारा जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें