फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रबंध समिति के चल रहे 28 कॉलेज

Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों की प्रबंध समिति का कार्यकाल खत्म हुए एक महीना हो चुका है।, लेकिन अब तक न तो दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे विस्तार किया है और न ही नए नामों की सूची कॉलेजों को भेजी गई है।
विज्ञापन


इससे कॉलेजों के सामने प्रशासनिक व तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर संकट खड़ा हो गया है। प्रबंध समिति का गठन न होने से नए सेमेस्टर में नए पदों को भरने में दिक्कतें आ सकती हैं।

विद्वत परिषद के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों की प्रबंध समिति का कार्यकाल 20 अक्तूबर को खत्म हो गया है। नई प्रबंध समिति के गठन को लेकर न तो डीयू प्रशासन और न ही दिल्ली सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसा नहीं होने से कॉलेज प्रबंधन से जुड़े कई अहम कार्य रुके हुए हैं, जोकि बगैर प्रबंध समिति के मंजूरी के नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें