अपने आप हो सकता है ठीक
त्वचा रोग विभाग के प्रमुख डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि एक अध्ययन में पाया गया कि यदि इसका इलाज न करवाएं तो 20 फीसदी में रोग ठीक होने की संभावना रहती है। इसके अलावा इसे धूप कि किरणों से भी ठीक किया जा सकता है। हालांकि तो शरीर के अंग पर धूप की किरणे नहीं ले सकता। वह होम बेस उपकरण ले सकता है। एम्स ने पिछले छह साल में 75 मरीजों को यह उपकरण दिया है। इसकी मदद से मरीज घर के अंदर भी सूरज की किरण का लाभ ले सकता है।
उपलब्ध है इलाज
सफेद दाग (विटिलिगो) के लिए देश में उपयुक्त इलाज उपलब्ध है। डॉक्टरों का कहना है कि रुके हुए मामले में लगाने वाली दवा से इलाज हो सकता है। बढ़ने की स्थिति में खाने की दवा दी जाती है। स्थिति गंभीर होने पर सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। सर्जरी की नई तकनीक में शरीर के दूसरे अंग से त्वचा निकालकर लगाने की जरूरत नहीं होती।
सफेद दाग के मरीजों में
- नहीं दिखता कोई लक्षण
- चलता है लंबा इलाज
- इलाज के दौरान बढ़ सकते हैं दाग
- पूरी तरह से ठीक होने के बाद हो सकता है फिर
मरीजों के सामने आती है दिक्कत
- लड़कियों की शादी में परेशानी
- विशेष जगहों पर नौकरी मिलने में दिक्कत
- गांव में कई बार डर के कारण होता है बहिष्कार