फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की देखभाल करने के लिए बुलाई मेड और कर डाला गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली इलाके में नौकरी का झांसा देकर 28 साल की एक मेड के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने की बात कर क्रॉकरी व्यवसायी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (28)(बदला हुआ नाम) अपने दो बच्चों के साथ महरौली इलाके में रहती है।
Trending Videos

कई लोगों को अपना मोबाइल नंबर दिया हुआ था

पति की मौत के बाद सपना घरों में काम कर अपना गुजारा करती है। उसने घरों में काम करने के लिए कई लोगों को अपना मोबाइल नंबर दिया हुआ था। पिछले दिनों उसके पास एक कॉल आई।

कॉलर ने बच्चों की देखभाल कराने की बात कर उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। आरोप है कि बुधवार को आरोपी मोनू उसे बच्चों को दिखाने की बात कर स्कूटर से अपने फ्लैट छतरपुर, राजपुर विस्तार ले आया।

यहां फ्लैट पर पहले से शेखर व जितेंद्र नाम के दो लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी

आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

वारदात के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। वहां से उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को मोनू को दबोच लिया। मोनू का परिवार गुड़गांव में रहता है।

इसका दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों में क्रॉकरी का व्यवसाय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें