फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में मां के दुपट्टे से छठी क्लास के छात्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर इलाके में छठी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त हर्ष (11) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हर्ष के स्कूल में शनिवार को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग थी।
विज्ञापन


इसमें शिक्षक ने उसकी शिकायत माता-पिता से की थी। तभी से वह परेशान था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से हर्ष ने फांसी लगाई।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हर्ष अपने परिवार के साथ ब्रहृमपुरी गली नंबर-13 में रहता था।
विज्ञापन

पेरेंट्स-टीचर मीटिंग से आने के बाद वह काफी परेशान था

इसके परिवार में पिता मंदीप, मां कुसुम व अन्य सदस्य हैं। हर्ष इलाके के एक पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। शनिवार को पेरेंट्स-टीचर मीटिंग से आने के बाद वह काफी परेशान था।

बताया गया है कि स्कूल से आने के बाद वह बाथरूम में गया और उसने वहां खिड़की में मां की चुन्नी के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आया तो परेशान परिजनों ने दरवाजे से झांककर देखा तो हर्ष को फंदे पर लटका पाया।

उसे तुरंत फंदे से उतारकर जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें