'पिछली सरकार ने घाटे में पहुंचा दी डीटीसी'
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि दिल्ली की जरूरत को पूरा करने वाली डीटीसी को घाटे में पहुंचा दिया। पिछली सरकार ने डीटीसी को बहुत ही बुरी स्थिति में पहुंचा दिया। पुरानी सरकार में काम करने का कोई मनसा नहीं थी। दिल्ली में 814 रूट बनते थे। उसे पर बस नहीं चलाते थे। केवल 400 कुछ रूट पर बसे चली।
ये भी पढ़ें: मुस्तफाबाद का बदलेगा नाम?: भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बताई वजह, आप बोली- नफरत के बीज न बोएं
एक अप्रैल को होगी एक और कैग रिपोर्ट पेश
सीएम रेखा ने कहा कि 668 करोड़ का नुकसान खराब हुई बसों को ठीक न करने के कारण हुआ। बसों को खरीदने के लिए केंद्र सरकार से मिले 233 करोड़ मिले उसका इस्तेमाल नहीं किया। 2015 के मुकाबले 2025 बसे काफी कम हो गई। दो एजेंसी काम करती हैं। डीटीसी और डिम्स संचालन करती हैं। इसमें 50 फीसदी हिस्सा निजी हाथों में था। 95 करोड़ का शेयर मूल्य था। उसे पिछली सरकार ने 10 करोड़ में बेच दिया सरकार ने अब सब अपने हाथ में ले लिया है। अभी 4 हजार चालक बिना काम के वेतन ले रहे हैं। सुविधा को बेहतर बनेगा। हर ISBT को विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री एक अप्रैल को एक और कैग की रिपोर्ट रखेगी। अभी पांच रिपोर्ट रखी जा चुकी है।
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में कहा कि दिल्ली सरकार विचार-विमर्श के बाद गौ रक्षा और संरक्षण के लिए कानून लाएगी।