फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Film City: मूर्त रूप लेने के लिए एक कदम और बढ़ी परियोजना, जानिए पहले चरण का कौन सी कंपनी कर रही निर्माण

Tue, 05 Mar 2024 07:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

जल्द ही कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। प्रथम चरण की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपये है। इसके निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के प्रथम चरण के निर्माण के लिए चयन की गई विकासकर्ता कंपनी मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा लगाई गई सबसे बड़ी आर्थिक बिड को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस तरह फिल्म सिटी परियोजना एक कदम और आगे बढ़ी है। अब जल्द ही कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। प्रथम चरण की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपये है। फिल्म सिटी के निर्माण से क्षेत्र में विकास को गति मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन

यीडा सिटी के सेक्टर- 21 में 1000 एकड़ में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का प्रथम चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाना है। इसमें 155 एकड़ में फिल्म उद्योग से जुड़ी इंडस्ट्री और आवासीय सुविधा होगी, जबकि 75 एकड़ में व्यावसायिक गतिविधियां होटल, मॉल और प्लॉजा होंगे। वहीं दूसरे चरण में विला, गोल्फ कोर्स व मनोरंजन पार्क होंगे। फिल्म निर्माता व निर्देशक बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने बिल्डर कंपनी भूटानी ग्रुप के साथ मिलकर 18 फीसदी रेवेन्यू शेयरिंग की बोली लगाकर प्रथम चरण के निर्माण के लिए विकासकर्ता कंपनी का अधिकार प्राप्त कर लिया है।

पूर्व में कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कैबिनेट की भी मंजूरी मिल गई। प्रथम चरण की परियोजना को 7 जोनों में बांटकर विकसित किया जाएगा, जिनकी अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपये है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके मूर्त रूप लेने के 8 साल बाद विकासकर्ता कंपनी को होने वाली कुल आय का 18 फीसदी हिस्सा प्राधिकरण को मिलेगा।

इन चार कंपनियों ने लगाई थी बोली-
मेसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी- 18 
सुपरसोनिक टेक्नो बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड- 10.8
सुपरकैसेट्स टी- सीरीज- 5.27 
04 लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड- 15.12
विज्ञापन

फिल्म सिटी के प्रथम चरण के निर्माण के लिए सबसे बड़ी आर्थिक बिड लगाने वाली कंपनी को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विकासकर्ता कंपनी को आवंटन पत्र जारी किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें