पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने कहा कि अमित ने बताया कि उसका भाई अपने दोस्तों से मिलने गया था और उसने अपने भाई के लापता होने के पीछे साजिश की आशंका जतायी। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान की जिन्हें आखिरी बार कश्यप के साथ देखा गया था।
कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान सोमबीर सिंघल, विकी झा, सतबीर और विकी भट्ट के तौर पर की। सोमबीर नेब सराय और साकेत इलाके में स्कूल कैब ड्राइवर का काम करता है जबकि विकी झा मैक्स साकेत अस्पताल में सहायक का काम करता है, सतबीर बेरोजगार है और विकी भट्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करता है।
डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सोमबीर और विकी की कश्यप के साथ पुरानी रंजिश थी। कुछ साल पहले कश्यप ने उन्हें पीटा था। तब से उनके मन में कश्यप के लिये दुश्मनी की भावना थी।’’
अधिकारी ने बताया कि कश्यप सोमबीर पर धौंस जमाता था और हर दिन अकसर उसे धमकी भी देता था।