फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिन में काला काेट पहनकर करते थे घरों की रेकी, रात में काले कारनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पकड़े गए दो सेंधमार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण जिले की चित्तरंजन पार्क थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों श्याम विहार जामिया नगर, नई दिल्ली निवासी बिलाल और इमरान को गिरफ्तार किया है जो दिन में वकील बनकर कॉलोनियों में घूमते थे और बंद घरों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलते ही ये रात में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी बिलाल और इमरान के पास से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के 100.2 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी, फर्जी नंबर प्लेट, हेलमेट और एक कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। साकेत कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि चित्तरंजन पार्क इलाके में एक मकान में चोरी की सूचना 12 मई को मिली थी। पीडि़त ने बताया था कि घर से सोने के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं। जांच एसआई रविंदर को सौंपी गई। मामला दर्जकर चितरंजन पार्क थानाध्यक्ष अनीस शर्मा की देखरेख में एसआई रविन्दर व एसआई रज्जा को सौंपी गई।
विज्ञापन

जांच में पुलिस टीम ने 150 किलोमीटर के दायरे में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। दोनों ने ही वकीलों की तरह औपचारिक कपड़े पहने हुए थे। पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद दोनों आरोपी लगातार अपने रास्ते बदल रहे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी विश्लेषण, स्थानीय सूचना और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान बिलाल उर्फ बबलू और इमरान के रूप में की। तफ्तीश के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें