फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला काे बाइक से मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर के लिए उपयोगी
विज्ञापन

-तिलक नगर इलाके की घटना, हादसे में बाइक चालक भी घायल, बाद में पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में बाइक से टक्कर लगने के चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शिनाख्त गांव बादली झज्जर हरियाणा निवासी 63 साल की कमला के रूप में हुई है। घटना के समय वह सड़क पार कर रही थी। हादसे में बाइक सवार धीरज भी घायल हो गया। इलाज के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 9 जून की रात पुलिस को तिलक नगर फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची पीसीआर कर्मी घायल महिला और बाइक सवार को डीडीयू अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस को मौके पर एक बाइक मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। उसके बाद पुलिस डीडीयू अस्पताल गई। जहां गांव बादली झज्जर हरियाणा निवासी 63 साल की कमला और रघुवीर नगर निवासी 22 साल के धीरज का इलाज चल रहा था। महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी, जबकि पुलिस ने इलाज करवा रहे धीरज से पूछताछ की। धीरज ने पूछताछ में बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। रात करीब 8.30 बजे वह अपनी बाइक से नजफगढ़ रोड पर तिलक नगर की तरफ जा रहा था। घायल महिला अचानक सड़क पार करने लगी। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से वह उसपर नियंत्रण नहीं कर पाया और उसकी बाइक महिला से टकरा गई। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें