फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील से मैच देखने आई युवती से नामी कारोबारी ने की छेड़छाड़

Sat, 21 Nov 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील से इंडियन सुपर लीग देखने भारत आई एक विदेशी युवती के साथ आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


26 साल की युवती का आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवक ने न सिर्फ उसका हाथ पकड़ा बल्कि उसके साथ अश्लील हरकत भी की। मामले की शिकायत मिलते ही आनंद विहार थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान विनय गुप्ता (32) के रूप में हुई है। आरोपी पूर्वी दिल्ली का बड़ा कारोबारी बताया जा रहा है। छेड़छाड़ की वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ब्राजील से आई कैट (26)(बदला हुआ नाम) भारत में चल रहे इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल चैंपियनशिप) के मैच देखने के लिए आई थी।
विज्ञापन

नशे में धुत कारोबारी ने पहले पकड़ा हाथ

शनिवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मैच होना था। भारत आने के बाद कैद आनंद विहार स्थित पांच सितारा होटल में अपने दोस्तों के साथ ठहरी हुई थी।

गत बुधवार को कैट अपने दोस्तों के साथ होटल के एक रेस्टोरेंट में थी। विनय गुप्ता भी अपने 10-12 दोस्तों के साथ वहां मौजूद था।

आरोप है कि रात करीब 10.45 बजे शराब के नशे में धुत विनय गुप्ता ने कैट का हाथ पकड़ लिया। कैट ने जब इसका विरोध जताया तो विनय ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

शोर-शराब होने पर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को होटल परिसर से सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें