फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में अशोक सिंहल के पोस्टर पर लिखे गए आपत्तिजनक शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अशोक सिंहल को श्रद्धाजंलि देने पर विवाद हो गया है। एबीवीपी ने सिंहल को श्रद्धांजलि देने के लिए पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन


उस पर कुछ अराजक तत्वों ने आपत्तिजनक शब्द लिख दिए हैं। आपत्तिजनक शब्दों के लिखे जाने के चलते कैंपस में माहौल गरमा गया है।

जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा (एबीवीपी) के मुताबिक, चौदह सालों के बाद कैंपस में लाल झंडे के बीच भगवा ने जीत हासिल की थी। इसी के चलते श्रद्धाजंलि मामले पर विवाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन

छात्रसंघ ने जताया विरोध

श्रद्धाजंलि में हिंदू सम्राट अशोक सिंहल के निधन पर शोक शब्द लिखा गया था। इसी पोस्टर पर कुछ अराजक तत्वों ने आपत्तिजनक शब्द लिख दिए हैं।

एबीवीपी ने इस बात की शिकायत जेएनयू प्रबंधन से भी की है। इसके अलावा छात्रसंघ के समक्ष भी मुद्दा उठाया है। छात्रसंघ में कहा गया कि जेएनयू में जब बोलने की आजादी के अधिकार की बात की जाती है तो फिर श्रद्धाजंलि पोस्टर पर इस तरह से आपत्तिजनक शब्द लिखने को कोई औचित्य नहीं है।

यदि कोई व्यक्ति विशेष किसी को पसंद नहीं है तो वह उसकी अपनी राय है, लेकिन पोस्टर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें