फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर से परेशान होकर कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में चार लोगों पर लगाया आरोप

Sun, 03 Mar 2019 03:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मोहन गार्डन इलाके में एक कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने सूदखोर से परेशान हो खुदकुशी करने की बात लिखी है। मृतक ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कारोबारी की शिनाख्त उदयवीर सिंह(55) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


 उदयवीर सिंह पत्नी सावित्री देवी, बेटा पंकज, बेटी प्रियंका और प्रीति के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता था। उसका तिलक नगर मेन मार्केट में हैंडलूम के नाम से दुकान था। शुक्रवार को उसकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ बागपत स्थित मायके गई थी। घर में पंकज और उदयवीर मौजूद थे।

पंकज के मुताबिक, उसके पिता भूतल पर रहते थे। शुक्रवार को वह पहली मंजिल पर चाय पीने के बाद अपने कमरे में चले गए। इस दौरान पंकज पहली मंजिल पर टीवी देख रहा था। कुछ देर बाद जब वह नीचे उतरा तो पिता को पंखे से लटका हुआ देखा। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार को पंकज को घर में रखे ओवन से पिता के लिखे चार पेज का सुसाइड नोट मिला। पंकज ने नोट को पुलिस के हवाले कर दिया। 
 
विज्ञापन

आरोप : रुपये देने पर भी हड़प लिया दुकान

उदयवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कुछ साल पहले एक व्यक्ति से ब्याज पर चार लाख रुपये लिए थे। इस दौरान आरोपी ने उससे कुछ कागजात में हस्ताक्षर करवा लिया। इसका फायदा उठाकर उसने दुकान अपने नाम करवा लिया। उधर उदयवीर ने इन पैसों से घर बनवाया और कुछ कारोबार में लगाए। साथ ही समय-समय पर ब्याज भी देता रहा।

बाद में जब दुकान हड़पने का पता चला तो उसने 3.60 लाख रुपये आरोपी को दिए, लेकिन आरोपी ने बताया कि यह ब्याज की रकम है। मूल भी देना होगा। उसके बाद आरोपियों ने उसके दुकान पर कब्जा कर लिया। इससे वह काफी तनाव में रहने लगा। उसनेे अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इसकी वजह से ही वह यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें