फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कंपनी में निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आठ जालसाज को किया गिरफ्तार, 16.50 लाख बरामद
विज्ञापन

पैसे देने के लिए राजी होने पर जालसाज क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर मारते थे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नारायणा इलाके में पुलिस ने एक कारोबारी से 25 लाख की ठगी करने वाले आठ जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपनी कंपनी में पैसे निवेश करने पर कारोबारी को जीएसटी खाते में 50 लाख रुपये देने का झांसा दिया था। कारोबारी के पैसे देने के लिए राजी होने पर जालसाज की दूसरी टीम नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वहां छापे मारते थे और पैसे लेकर फरार हो जाते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 16.50 लाख रुपये और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतामढ़ी, बिहार निवासी पिंकू, प्रयागराज, यूपी निवासी राजीव, द्वारका निवासी निशांत मोहन कुमार, जनकपुरी निवासी शैलेन्द्र राय, नोएडा, यूपी निवासी परमानंद, धर्म वाटिका, गाजियाबाद यूपी निवासी अनूप कुमार, मेरठ, यूपी निवासी हरीश और एटा, यूपी निवासी सुरेंद्र पाल के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 फरवरी को एक कारोबारी ने नारायणा थाने पुलिस को 25 लाख रुपये से भरा बैग छीनने की शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कारोबारी ने बताया कि राजीव, रोहित और निशांत नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी चलाते हैं। पिंकू नाम के व्यक्ति ने उन्हें तीनों से मिलवाया था। तीनों ने बताया कि वह अपनी कंपनी में कारोबारियों के पैसे निवेश करवाते हैं। 25 लाख का निवेश करने पर उन्हें आरटीजीएस के जरिये उनके जीएसटी खाते में 50 लाख वापस करते हैं। 22 फरवरी को कारोबारी ने उन्हें पैसे लेने के लिए बुलाया। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां पर छापे मारी। अधिकारियों ने पैसे लेने आए लोगों को जालसाज बताकर अपने साथ ले गए। साथ ही सारा पैसा भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सबसे पहले पिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह भी ठगी के इस मामले में शामिल है। पुलिस ने पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच कर राजीव और निशांत मोहन कुमार को मोहन गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें