फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेस सेंटर के रूप में डेवलप होगी मंडोला विहार योजना

Sun, 29 Mar 2015 07:21 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद को बिजनेस और बैंकिंग हब बनाने की तैयारी आवास विकास परिषद ने शुरू कर दी है। परिषद अपनी मंडोला विहार योजना में गाजियाबाद का पहला बिजनेस सेंटर बनाने जा रही है।
विज्ञापन


बिजनेस सेंटर में न सिर्फ मल्टीनेशनल कंपनियों के कारपोरेट ऑफिस होंगे, बल्कि बैंकिंग हब भी बनाने की तैयारी है।
आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना में अभी तक मध्य और निम्न आय वर्ग के फ्लैट बनाए गए हैं।

करीब 2600 एकड़ की इस योजना में अब परिषद बिजनेस सेंटर बनाने की योजना तैयार कर रहा है। दरअसल, योजना को दिल्ली के वजीराबाद से जोड़ने के लिए एक लिंक रोड का निर्माण हो रहा है, जिससे दिल्ली की दूरी सिर्फ 10 मिनट की रह जाएगी।

इससे कंपनियां यहां आने में दिलचस्पी दिखाएंगी, जिससे परिषद की योजना हिट होगी। आवास आयुक्त मोहम्मद शाहबुद्दीन ने बताया कि अधिकारियों को बिजनेस सेंटर के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इसके निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी से लैस होगा सेंटर
सुरक्षा के लिए बिजनेस सेंटर को विशेष सुरक्षा व्यवस्था से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कांप्लेक्स में 10-12 बैंक शाखाएं और मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस होंगे। इसे देखते हुए यह पूरी तरह सीसीटीवी और सेंट्रलाइज्ड सिग्नल सिस्टम से लैस होगा।

किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर और अलार्म बजने पर बिजनेस सेंटर के एंट्री तथा एग्जिट गेट ऑटोमेटिकली बंद हो जाएंगे। इससे अपराधियों का भागना नामुमकिन हो जाएगा।

सड़कों पर भी होंगे सीसीटीवी कैमरे
परिषद योजना की सड़कों पर भी सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाएगा। कैमरों से ना सिर्फ बदमाशों को ट्रेस किया जाएगा, बल्कि दुर्घटना कर भाग रहे लोगों को भी पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें