फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नवरात्र दिल्ली के मंदिरों में आना आसान

Wed, 24 Sep 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रों के दौरान दिल्ली के मंदिरों में जाने वाले महिला श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए फरीदाबाद रोडवेज ने विशेष बसों को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को बल्लभगढ़ बस डिपो महाप्रबंधक बीएस कालीरमन ने निर्देश जारी किए। इन बसों को नवरात्रों के दौरान चलाया जाएगा। अधिकांश महिला यात्री दोपहर के समय मंदिरों के लिए जाती है।

जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने सिटी बस सेवा के तहत तीन बसों को महिलाओं के लिए चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सामान्य बसों में भी अधिक महिला यात्री होने पर पुरूष यात्रियों को नहीं बिठाया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस दौरान बसों में भीड़ बढ़ जाती है। जिस कारण कुछ असामाजिक तत्व भी बसों में चढ़ जाते है। जो महिलाओं को परेशान करते है।

महिला यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महिला यात्रियों को बसों में सीट दिलवाने  एवं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी परिचालको और चालको को सौंपी गई है।

ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि बसों की समय सारणी महिला श्रद्धालुओं के अनुसार तय होगी। बसों के चालकों-परिचालकों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें