फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड के चलते बसें होंगी डायवर्ट, मेट्रो सेवा भी प्रभावित

Fri, 27 Jan 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के चलते राजधानी की परिवहन व्यवस्थाएं प्रभावित रहेंगी। जगह-जगह से सड़कें बंद रहने के साथ यातायात प्रभावित होगा। डीटीसी बसों को कई प्वाइंट से डायवर्ट कर दिया जाएगा या फिर उस बस की सेवा वहीं खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मेट्रो की तीन लाइनें इसके चलते प्रभावित रहेंगी। येलो लाइन पर चार स्टेशन अलग-अलग समय पर बंद रहेंगे, तो ब्लू लाइन पर परेड के चलते प्रगति मैदान से मंडी हाउस के बीच मेट्रो की आवाजाही बंद रहेगी।

मेट्रो की सभी पार्किंग बंद रहेंगी
डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो की दिल्ली-एनसीआर की सभी पार्किंग बुधवार सुबह 6 बजे से 26 जनवरी को दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। 26 जनवरी को येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। इसी लाइन पर पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह मेट्रो की लाइन-तीन यानी ब्लू लाइन पर दो स्टेशन मंडी हाउस और प्रगति मैदान के बीच मेट्रो की सेवाएं तब रोकी जाएंगी, जब तक परेड तिलक मार्ग से गुजर रही होगी। हालांकि इस दौरान ब्लू लाइन पर नोएडा से इंद्रप्रस्थ स्टेशन, वैशाली से यमुना बैंक तक और द्वारका सेक्टर-21 से बाराखंभा के बीच सेवाएं चालू रहेंगी।
विज्ञापन

डायवर्जन दोपहर बाद 4 बजे तक लागू

- फोटो : अमर उजाला
डीटीसी ने अपनी सभी सिटी और इंटर स्टेट रूटों को कुल 14 प्वाइंट से डायवर्ट किया है। यह सभी डायवर्जन दोपहर बाद 4 बजे तक लागू रहेंगे। उसके बाद सभी सेवाएं सामान्य रहेंगी। इंटर स्टेट बसों में गाजियाबाद से आने वाली बसें वजीराबाद रोड और रिंग रोड से होकर आएंगी। शंकर रोड से आने वाली बसों को उद्यान मार्ग, मंदिर मार्ग और पंचकुइयां रोड पर डायवर्ट की जाएंगी।

रूट नंबर-604, 680 व 620 को शांति पथ और पंचशील मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। रूट नंबर-610, 781 को विनय मार्ग, सम्राट होटल से डायवर्ट होगी। रूट नंबर-433, 460, 505, 520, 615, 502 को अरविंदो मार्ग, लोधी रोड सफदरजंग टी प्वाइंट से डायवर्ट होगी।

इसी तरह भीष्म पितामह, लोधी कॉलोनी से आकर इंडिया गेट, जनपथ वाली बसें लोधी कॉलोनी 18 ब्लॉक, भीष्म पितामह मार्ग से डायवर्ट होगी। इससे यह बसें 47ए, 522, 522ए, 440, 375, 623, 623ए की सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके अलावा मथुरा रोड, भैरो रोड, रिंग रोड, आश्रम चौक, लक्ष्मी नगर टी प्वाइंट से बसें डायवर्ट होंगी।

पूर्वी दिल्ली नॉर्थ दिल्ली शामनाथ मार्ग से आने वाली बसों को आईएसबीटी से डायवर्ट किया जाएगा। इससे रूट नंबर-101, 103, 105, 112, 171, 172, 185, 227ए, 227बी, 258ए और 901 प्रभावित होंगी। धौला कुआं प्वाइंट पुलिस पोस्ट से रूट नंबर 716, 722, 770ए, 740, आरएल-75, आरएल-77, आरएल-77ए, आरएल-77बी, आरएल-77 एक्स., आरएल-79 समेत अन्य बसें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें