फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से बस पलटी, 48 यात्री घायल

Tue, 06 Jan 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंकरोड पर सोमवार सुबह टायर फटने के कारण एक डग्गामार बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में 48 यात्री घायल हो गए इनमें 18 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले लोग यात्रियों को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मोहन नगर से यूपी गेट का रास्ता बंद होने से भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने क्रेन के जरिए बस को हटाकर यातायात सुचारु कराया। बस पलटते ही कंडक्टर भाग गया, जबकि नशे में धुत चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार सुबह 11 बजे गाजियाबाद नए बस अड्डे से से 60 यात्रियों को लेकर एक डग्गामार बस आनंद विहार जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक बस मेरठ रोड पर जाम पार करने के बाद मोहन नगर चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा दी। लिंकरोड पर नवीन फल एवं सब्जी मंडी पार करते ही अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया। इस पर चालक नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट पोल से टकराते हुए पलट गई।

इससे यात्री घबरा गए और चीखपुकार मच गई। आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। राहगीरों ने तुरंत यात्रियों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में 18 लोगों को ज्यादा चोट आई हैं, जबकि 30 मामूली रूप से घायल हैं, ज्यादातर लोगों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इस दौरान बस चालक को लोगों को पकड़ लिया, जबकि कंडक्टर भाग गया। मोहन नगर से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया। इसकी वजह से वसुंधरा रेड लाइट से मोहन नगर चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं।

यात्रियों के अनुसार, चालक और कंडक्टर दोनों ही नशे में धुत थे। मोहन नगर चौराहे से बस की रफ्तार तेज करने पर यात्रियों ने कई बार चालक और कंडक्टर को टोका, लेकिन दोनों ने एक नहीं सुनीं। घटनास्थल पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक घंटे बाद समाजवादी एंबुलेंस पहुंची।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें