फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से जिंदा जली छप्पर में सो रही बच्चियां

Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
जिंदा जली बच्चियां
विज्ञापन
गांव उटोन में शनिवार शाम छप्पर में लगी आग के कारण सो रही दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। सूचना मिलते ही एएसपी धर्मबीर सिंह व थाना प्रभारी बिलासपुर अजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

गांव उटोन निवासी जुहरू ने बताया कि शनिवार शाम 4:45 बजे बिजली के खंभे पर शार्ट सर्किट होने के कारण उसके छप्पर में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय छप्पर के अंदर उसकी पोती आसमीन (2) पुत्री तौफीक और जासमीन (3) पुत्री तौहीद सो रही थीं। आगलगी देख कर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग से सब कुछ जल गया था।
विज्ञापन

आग के

कारण छप्पर में सोई बच्चियों को बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिल सका और दोनों बच्चियों की जल कर मौत हो गई। आग से घर में रखा सामान और ट्रैक्टर भी जल गया। 
इस हादसे से परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण कालू ने बताया कि पीड़ित जुहरू की आर्थिक स्थिति कमजोर है।

उसका परिवार एक छप्पर में रहकर गुजर बसर कर रहा है। बिलासपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण छप्पर में आग लगी थी। इस हादसे में दो बच्चियों की मौत होगई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी पीड़ित परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं। शीघ्र ही बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें