फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों की जेब पर महंगाई का बोझ, 14 चीजों पर बढ़ेगा वैट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिल्लीवालों की जेब पर मंहगाई का बोझ पड़ने वाला है। दिल्ली सरकार ने बजट सत्र के दौरान सोमवार को 14 चीजों पर बैट बढ़ाने के लिए बिल पेश कर दिया है। ये वो चीजें जिनसे आप सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इन चीजों में पेट्रोल और डीजल के साथ साथ हवाई ईंधन, स्प्रिट मोम, भट्टी का तेल, शराब, नारकोटिक्स, लॉटरी टिकट तंबाकू, गुटखा, बीड़ी जैसी चीजें शामिल हैं।

इसके अलावा यदि आप 5 हजार रूपए से ऊपर की मंहगी घड़ी खरीदते हैं तब भी आपको ज्यादा वैट चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ये चीजें हो जाएंगी मंहगी

आपको बता दें कि जिन 14 चीजों पर वैट बढ़ाया गया है उन पर अबतक 20 प्रतिशत की दर से वैट लगाया जाता था जो कि बिल पास होने के बाद बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा।

गौरतलब है कि आज विधानसभा में बजट पर चर्चा शुरू हुई जिसमें दिल्ली सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा में बिल पेश होने के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।

अब ऐसे में सीधे तौर पर 10 फीसदी ज्यादा वैट का बोझ दिल्ली वालों की जेब पर पड़ने वाला है। पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ने से उन चीजों पर भी महंगाई का असर पड़ेगा जिनको बनाने में डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल होता है।

इसके अलावा हवाई ईंधन पर वैट बढ़ने से हवाई यात्रा मंहगी होगी साथ ही सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वालों के लिए भी बुरी खबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें