फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा लैंड डील पर जांच शुरू, लाईसेंस फाईल आयोग को सौंपी

Mon, 29 Jun 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हुडा के मास्टर प्लान में सेक्टर 83 में राबर्ट वाड्रा की डीएलएफ के साथ हुई लैंड डील की जांच जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग ने सोमवार से शुरु कर दी।

जिला नगर योजनाकार विभाग ने पहले दिन सेक्टर 83 में 2005 से अब तक जारी किए गए लाईसेंस की फाईल सौंप दी है।

जिला नगर योजनाकार विभाग की तीन सदस्यीय टीम सेक्टर 83 में 2005 से अब तक हुए लाईसेंस की फाईल लेकर आयोग के समक्ष पहुंची। विभाग ने आयोग द्वारा मांगी गई फाईले सौंप दी हैं।
विज्ञापन

मामले में चौकीदार की मांग

उनके कार्यालय पहुंचने की जानकारी के बाद उपायुक्त टीएल सत्य प्रकाश व संयुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह भी पहुंचे।

आयोग के कार्यालय के लिए कंप्यूटर व एसी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही आयोग को सरकार की ओर से एक चौकीदार नियुक्त किया गया है।

जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए रखवाली के लिए भी एक चौकीदार की मांग की है। मामले की जांच के लिए प्रशासन ने आयोग को अलग-अलग विभागों से चार कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें