फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 100 फुटा रोड पर गरजा बुलडोजर, शोरूम भी नहीं बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने पर अब खैर नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में बाबरपुर-मौजपुर से दुर्गापुरी की तरफ जाने वाले व्यस्त 100 फूटा रोड पर निगम का पीला पंजा जोरदार तरीके से गरजा। फुटपाथ और सड़क की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण और कब्जों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई बड़े ब्रांड के शोरूमों के बाहर किए गए अवैध निर्माण पर भी निगम का डंडा चला। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और निगम के दस्ते को तैनात किया गया था। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के विरोध की आशंका के बीच निगम के अधिकारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार 100 फूटा रोड पर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण आए दिन जाम की समस्या पैदा होती है और राहगीरों को चलने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम ने यह सख्त कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शोरूमों के बाहर फैला अवैध कब्जा हटाया
कार्रवाई का दायरा सिर्फ रेहड़ी-पटरी तक सीमित नहीं रहा बल्कि इस दौरान सड़क किनारे स्थित कई बड़े ब्रांड्स के शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण पर भी बुलडोजर चलाया गया। शोरूम संचालकों द्वारा सड़क की तरफ बढ़ाई गई सीढ़ियों, रैंप और शेड को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें