फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में तीन जगह बनेंगे नए फुट ओवरब्रिज, राहगीरों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी, जीवन पार्क और जनकपुरी में निर्माण की योजना, रानी झांसी रोड पर भी पैदल यात्रियों की सुविधा सुधारने की तैयारी
विज्ञापन

-झंडेवालान मंदिर के पास पुराने पुल का होगा नवीनीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए तीन स्थानों पर नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। वहीं, रानी झांसी रोड पर झंडेवालान मंदिर के पास स्थित पुराने फुट ओवरब्रिज का नवीनीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इन परियोजनाओं का उद्देश्य व्यस्त सड़कों पर पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना और सड़क पार करते समय होने वाले जोखिम को कम करना है। नए फुट ओवरब्रिज बनाने की योजना के तहत पहला पुल शाहबाद डेयरी में बादली-बवाना रोड पर प्रस्तावित है। दूसरा फुट ओवरब्रिज जीवन पार्क के ए-2 ब्लॉक स्थित बस स्टैंड के पास, मेजर दीपक त्यागी रेडलाइट के नजदीक बनाया जाएगा। तीसरा पुल जनकपुरी में माता चानन देवी अस्पताल के पास सी-1 रेडलाइट पर प्रस्तावित है। इन स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनने से सड़क के दोनों ओर आने-जाने वाले पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिलने की उम्मीद है। इन सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर अवार्ड होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


झंडेवालान के पास पुराने पुल का नवीनीकरण

दूसरी ओर, पीडब्ल्यूडी के एसआरडी परियोजना मंडल-2 के तहत वित्त वर्ष 2026-27 में रानी झांसी रोड पर झंडेवालान मंदिर के पास बने फुट ओवरब्रिज का नवीनीकरण किया जाएगा। यह कार्य विभिन्न सड़कों के रखरखाव और मरम्मत से जुड़ी योजना का हिस्सा है। इसके तहत पुराने पुल की स्थिति सुधारने की तैयारी है, ताकि पैदल यात्रियों को इसका इस्तेमाल करने में सुविधा हो।
विज्ञापन


कहां बनेंगे नए फुट ओवरब्रिज

शाहबाद डेयरी : बादली-बवाना रोड।

जीवन पार्क : ए-2 ब्लॉक बस स्टैंड, मेजर दीपक त्यागी रेडलाइट के पास।

जनकपुरी : माता चानन देवी अस्पताल के पास सी-1 रेडलाइट।

कहां होगा नवीनीकरण
स्थान : झंडेवालान मंदिर के पास, रानी झांसी रोड विभाग : पीडब्ल्यूडी, एसआरडी परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें