उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में ड्यूटी के दौरान सांड ने पुलिसकर्मी पर हमला किया है। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना इलाके में इलाके में आवारा पशुओं का आतंक है। अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक है। यहां दयालपुर इलाके में एक आवारा सांड ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को उठाकर पटक दिया। हमले के बाद सांड आगे बढ़ा तो बाकी पुलिसकर्मी उसकी मदद को दौड़े। पुलिसकर्मी को गंभीर चोट लगी। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को वायरल हो गया। फिलहाल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई जा रही रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारयल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दयालपुर थाने में तैनात सिपाही ज्ञानचंद करावल नगर के शेरपुर चौक के पास मौजूद है। सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है। अचानक पीछे से आए सांड ने सिपाही को अपने सींग में उठाकर हवा में उछाल दिया। गनीमत यह रही कि इसके बाद सांड ने सिपाही पर दोबारा हमला करने का प्रयास नहीं किया।
इसके बाद वह सड़क के दूसरी ओर जाता हुआ दिखता है। ज्ञानचंद की कमर में गंभीर चोट आई है। सांड के वहां से जाते ही बाकी पुलिसकर्मी वहां पहुंचते हैं। एक राहगीर की मदद से उसे पहले सड़क किनारे किया जाता है। बाद में निजी वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया जाता है। स्थानीय व्यक्ति अनिल का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं का खासा आतंक है। अक्सर यहां पशु किसी ने किसी पर हमला करते रहते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।