फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता का पूरा होगा सपना, डीएम ने स्कूल में कराया दाखिला 

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता का पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता की मदद के लिए गौतमबुद्ध नगर के डीएम एनपी सिंह व उनकी पत्नी ने हाथ बढ़ाया है। दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता को स्कूल छोड़ना पड़ा था जबकि वह स्कूल की टॉपर थी और कक्षा 9 में पढ़ती थी।
विज्ञापन


कराटे चैंपियन छात्रा आईपीएस बनना चाहती है। डीएम की पहल के बाद उसका सपना पूरा हो सकेगा। डीएम ने नोएडा के एक स्कूल में उसका दाखिला करा दिया है। 

वह स्कूल भी जाने लगी है। डीएम ने बताया कि छात्रा के पिता से मुलाकात हुई है। दोनों की काउंसलिंग की गई। 
विज्ञापन

डीएम उठाएंगे सिविल सर्विस की तैयारी का खर्च

बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
बेटी का आगे पढ़ाई करने का मन था और उसने दाखिला कराने की इच्छा जताई थी जो नोएडा के एक स्कूल में करा दिया गया है। 

उसके पिता से वादा किया गया है कि जब तक उनकी बेटी पढ़ना चाहे तब तक वह पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। डीएम ने सलाह भी दी कि 90 फीसदी से अधिक अंक लाने में डीयू में दाखिला दिलाया जाएगा। 

वह आईपीएस बनना चाहती है, ऐसे में सिविल सर्विस की तैयारी का भी खर्च डीएम उठाएंगे। डीएम की इस पहल में उनकी पत्नी ने भी साथ दिया और उन्होंने भी काउंसलिंग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें