फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नुमाइश देखने गया था नौवीं का छात्र, संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला शव, मची सनसनी

Thu, 19 Sep 2019 02:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bulandshahr death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमपुर में चल रहे नुमाइश मेला देखने गए तीन किशोरों को पड़ोसी गांव निवासी दबंगो ने बंधक बना लिया था। जिनमें से एक किशोर का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। जबकि, दो किशोरों को पड़ोसी गांव के पंचायत घर से ग्रामीणों ने बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौकी क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में नुमाइश लगी हुई थी। जिसकी अनुमति 17 सितंबर तक की थी। उसी के समीप गांव नयाबांस कुतुबपुर निवासी नीरज(15) पुत्र वीरपाल अपने सहपाठी लोकेश(12) पुत्र मुकेश कुमार और चींटू(12) पुत्र सत्यपाल सिंह के साथ मंगलवार रात आठ बजे नुमाइश मेला देखने गया था।

परिजनों ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे तक घर न पहुंचने पर तीनों बच्चों की तलाश की गई। ग्रामीणों को एक महिला से जानकारी मिली कि पंचायत घर के निकट एक मकान में किशोरों को बंधक बनाया हुआ है। ग्रामीणों ने हंगामा काट कर लोकेश व चींटू को बंधनमुक्त करा लिया। लेकिन, तीसरे किशोरी नीरज का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे शौच को गए लोगों ने गांव में प्रभु व डंबर के खेत में पेड़ पर बनियान व शर्ट से नीरज का शव लटका हुआ देखा। जानकारी पर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मां रामवती, बहन रेनू, भाई पुष्पेंद्र, वेदप्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता पीड़ित वीरपाल पुत्र रेवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन

छात्र की मौत के बाद स्कूल में शोक की लहर

मृतक नीरज व लोकेश भीमपुर दौराहे पर स्थित किसान मथुरिया इंटर कालिज में कक्षा नौ के सहपाठी तथा घनिष्ठ मित्र थे। कालेज प्रिंसिपल सुमीत त्यागी ने बताया कि मृतक नीरज पढ़ाई में होशियार था। घटना की जानकारी पर छात्रों में रोष व्याप्त था। 

पढ़ाई के साथ सिलाई का काम करता था मृतक
मृतक नीरज तीन भाईयों में सबसे छोटा था। स्कूल से आने के बाद बड़े भाई पुष्पेंद्र के साथ सिलाई का काम और रात में पढ़ाई करता था। मंझला भाई वेद प्रकाश कक्षा बारह में और छोटी बहन रेनू कक्षा सात में पढ़ रही है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। जांच के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें