फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही की मौत, लिवर की बीमारी से थे परेशान

Mon, 02 Mar 2020 05:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही की सोमवार सुबह मौत हो गई।  उनके बेटे दिग्विजय सिरोही ने बताया कि 73 वर्षीय उनके पिता लगभग तीन महीने से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे। 15 दिन पहले हालत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


दिग्विजय सिरोही ने बताया कि उन्होंने सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। विरेंद्र सिंह सिरोही तीसरी बार बुलंदशहर सीट से विधायक बने थे। 

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

खबर सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि 'बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।'
बता दें कि सीएम योगी दोपहर एक बजे बुलंदशहर पहुंचकर भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी । उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा भी बुलंदशहर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें