बचाव दल को सूचना देने के बाद स्थानीय लोग खुद ही मलबा हटाकर घायलों को निकालने में जुट गए। बाद में बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया। बचाव दल ने मलबे से जहीर व उसके तीनों बच्चों अमजद, जरीना और आरिफा को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया, जहां अमजद को मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था सिनेमा हॉल की इमारत काफी जर्जर थी। लोगों के समझाने के बाद भी परिवार यहां रहना नहीं छोड़ रहा था।
मौके पर पहुंची जहींर की पत्नी तो उड़ गए होशग
मकान गिरने के कुछ ही देर बाद जहीर की पत्नी मौके पर पहुंच गई। मकान को गिरा देखकर उसके होश उड़ गए। वह बदहवास अपने परिवार को मलबे से ढूंढने लगी। इस बीच बचाव दल भी वहां पहुंच गया। मलबे में जब उसने अपने बेटे अमजद को खून से लथपथ देखा तो उसने होश खो दिए। वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी पत्नी को काबू किया। बाद में मलबे से बाकी घायलों को निकालकर कलावती और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया। पहाड़गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।