फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी, अब तक 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके के तुलसीनगर में एक तीन मंजिला मकान गिरने से दस लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना करीब सुबह 8:30 बजे की है। अचानक बिल्डिंग गिरने से परिवार के लोग मलबे में दब गए।

बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोग जुट गए। एमसीडी की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को बाहर निकालने में जुट गई।

15 लोगों को बाहर निकाला गया

इंद्रलोक के तुलसीनगर इलाके में गली नंबर दो स्थि‌त तीन मंजिला मकान शनिवार सुबह अचानक ढह गया। जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में चार परिवार रहते थे।

हादसे ही सूचना मिलते ही एमसीडी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अब तक कुल 15 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से दस की मौत हो चुकी है। जबकि कई बुरी तरह जख्मी हैं।

मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है। बचाव टीम और आसपास के लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे

बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोगों को राहत और बचाव टीम ने बाहर निकाला और घायलों को बड़ा हिंदू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक मलबे से पांच बच्चों, दो महिलाओं रुबीना (35) और शाहीन (28) और तीन पुरुषों के शव बाहर निकाले गए हैं। रुबीना के पति नईम और शाहीन के पति राशिद का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि रुबीना के तीन बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं।

फिलहाल दो अन्य के अभी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में नगर निगम ने दो अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है। हादसे के बाद मेयर व डिप्टी मेयर ने घटना स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे

बताया जा रहा है कि यह एक पुरानी बिल्डिंग थी और इसके बगल में एक नई इमारत बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इमारत के बगल में ज्यादा गड्ढा होने की वजह से इसे सपोर्ट नहीं मिला और अचानक ढह गई। बिल्डिंग चार साल पुरानी बताई जा रही है।

हादसे के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी मौके पर पहुंचे। इलाके में एक साथ 10 मौतें होने से मातम का माहौल है।

इन्द्रलोक व तुलसी नगर में जर्जर हालत में 100 से ज्यादा इमारते हैं जो हादसों को दावत दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें