फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधान सभा का बजट सत्र आज से, राशन और सीलिंग समेत कई मुद्दे सरकार को घेरेगी भाजपा

Fri, 16 Mar 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र का आगाज सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगा। वहीं, सदन की कार्यवाही औपचारिक तौर से 2 बजे शुरू होगी। वीकेंड पर शनिवार व रविवार को सदन स्थगित रहेगा। 
विज्ञापन


सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सदन में आर्थिक सर्वे पेश करेंगे। जबकि 20 मार्च को आउटकम बजट पेश किया जाएगा। सिसोदिया 22 मार्च दोपहर 12 बजे वार्षिक बजट सदन में लाएंगे। 

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में दिल्ली सरकार को घेरने के लिए करीब आधा दर्जन मुद्दे उठाएगी। इस मामले में भाजपा विधायक सरकार पर कुशासन, अनियमितताएं, असफलताएं, भ्रष्ट आचरण और जनता के प्रति विश्वासघात के आरोप लगाएंगे। यह जानकारी भाजपा विधायकों ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी। 
विज्ञापन


संवाददाता सम्मेलन में विस में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश प्रधान एवं मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लाख कोशिशों के बावजूद भी सरकार विपक्ष की आवाज नहीं दबा पाएगी और वह हर हाल में जनता की आवाज बुलंद करके रहेंगे और सरकार के हर अनैतिक कदम का पुरजोर विरोध करेंगे। 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह सीलिंग को लेकर सरकार के दोहरे चरित्र, वरिष्ठतम अधिकारियों से मारपीट, अविश्वास के वातावरण, मंत्री कैलाश गहलोत की विधानसभा की सदस्यता समाप्त होने के बावजूद मंत्री पद पर बने रहने, श्रमिक कल्याण कोष में भारी भ्रष्टाचार, नगर निगमों को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की साजिश, मेट्रो फेज-चार को लेकर विलंब की राजनीति, राशन व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की साजिश आदि मामलों को लेकर काम रोको प्रस्ताव लेकर आएंगे। 

उन्होंने बताया कि विधानसभा के नियम 55 के अंतर्गत अविलंबनीय लोक महत्व के विषयों पर अल्पकालिक चर्चा के लिए 17 नोटिस भेजे हैं। इसके तहत वह दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्राओं को मार्च 2016 से सेनेटरी नैपकीन की सप्लाई बंद करने का महत्वपूर्ण विषय उठाएंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें