फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खरीदनों वालों के लिए इस बजट में है खास प्लान, बस एक क्लिक में जानें सब

Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के आम बजट से रियल एस्टेट सेक्टर में खुशी है। यहां सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि अफोर्डेबल हाउसिंग (सस्ते मकान या बजट के मुताबिक घर) को इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस दे दिया गया। इसका मतलब यह होगा कि डेवलपर्स को मकान बनाने के लिए सस्ते दर पर कर्ज मिल सकेगा।
विज्ञापन


यही नहीं सरकार की कई स्कीम का लाभ भी मिलेगा। इसमें सब्सिडी सहित कई चीजें शामिल होंगी। सस्ते मकानों की श्रेणी में बिल्टअप एरिया और कारपेट एरिया की नीतियों में बदलाव की वजह से बड़े स्पेस के घर भी खरीदारों के बजट में और सस्ते मकानों की श्रेणी में आ जाएंगे। इससे खरीदारों को लाभ मिलेगा।

यही नहीं टैक्स स्लैब में मिलने वाले छूट का लाभ भी कहीं न कहीं खरीदारों को मिलेगा। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि सरकार की इस घोषणा से खरीदारों को एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव) में करीब दो लाख सस्ते और बजट के मुताबिक घर का सपना आने वाले समय में साकार होने वाला है।
विज्ञापन


क्रेडाई एनसीआर के चेयरमैन मनोज गौड़ ने भी डेढ़ से दो लाख लोगों के सस्ते घर का सपना साकार होने की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने बताया कि नोएडा एक्सटेंशन में ही 80 प्रतिशत फ्लैट बिल्ट अप एरिया-कारपेट एरिया की नीतियों में होने वाले परिवर्तन की वजह से इसके दायरे में आ गए।
 
विज्ञापन

बिल्डरों ने भी जताई खुशी

- फोटो : Amar Ujala
रियल एस्टेट के लिए सरकार के इस बजट में दो मुख्य मुद्दे अफोर्डेबल हाउसिंग और हाउसिंग फॉर ऑल रहे। फिलहाल प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ केवल इडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लोगो तक ही सीमित है। लेकिन कम दामों के घरों की मांग देश में सभी वर्ग के लोगों में है। सरकार के 2019 तक के 1 करोड़ घर की टारगेट अफोर्डेबल हाउसिंग को काफी बढ़ावा देगी।-दीपक कपूर, प्रेसिडेंट, क्रेडाई पश्चिमी यूपी एवं डायरेक्टर, गुलशन होम्ज

सरकार द्वारा लिए गए अहम् फैसलों एवं नीतियों ने रियल एस्टेट सेक्टर को पहले से बेहतर पथ की ओर अग्रसर किया है। इस बजट के बाद होने वाली टैक्स दरों में कटौती से यह साफ तौर से नजर आ रहा है कि सरकार हाउसिंग फॉर ऑल के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही। इनकम टैक्स स्लैब्स में छूट से आम आदमी के लिये अब फ्लैट खरीदना ज्यादा आसान हो गया है।- राजेश गोयल, उपाध्यक्ष, क्रेडाई-पश्चिमी यूपी, एमडी, आरजी ग्रूप

2017 का आम बजट जनता के लिए खुशियों से भरा रहा। हाल ही में प्रधान मंत्री ने अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट के तहत बड़ी घोषणाएं की और ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी वर्ग के लोगों को घर खरीदने की तरफ प्रेरित किया। साथ ही साथ साल के शुरुआत में कई बैंको ने भी अपने ब्याज दरों में कटौती की। यानी की कुल मिलाकर सभी संकेत सेक्टर के लिए अच्छे नजर आ रहे हैं।-अश्वनी प्रकाश, ईडी, पैरामाउंट ग्रुप

इस साल के बजट में हर दृष्टिकोण से रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलेगा। पिछले साल हाउसिंग फॉर ऑल को गति मिली और साथ ही कई अहम बिल भी पास हुए। इस साल बजट में बुनियादी संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण घोषणाएं की गयी हैं।- राकेश यादव, चेयरमैन, अन्तरिक्ष इंडिया ग्रूप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें