फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: CM केजरीवाल ने बजट को बताया महंगाई बढ़ाने वाला, बोले- बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं

Wed, 01 Feb 2023 04:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने वाली, उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पेश हुए आम बजट में मध्यम वर्ग, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साधने की कोशिश की गई है। टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया गया है। नए टैक्स स्लैब के मुताबिक सात लाख रुपये तक की आय वालों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं बजट पेश होने के बाद नेताओं और राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बजट को महंगाई बढ़ाने वाला बताया है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं मिलने वाली, उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। कहा कि बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं है। शिक्षा बजट घटाकर 2.64% से 2.5% करना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2% से 1.98% करना हानिकारक बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें