इस एलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिगरेट और सिगरेट पीने वालों को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई मीम्स के बहाने कबीर सिंह को गुस्से में लोकसभा जाता दिखा रहा है तो कोई सोनार की दुकान में सिगरेट बिकने की बात कर रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को मोदी सरकार का नौवां बजट पेश किया। इसमें उन्होंने मध्यम वर्ग, महिलाओं समेत बुजुर्गों, किसानों व तमाम वर्ग को कुछ न कुछ राहत जरूर दी है। हालांकि इस बार भी हर बार की तरह सिगरेट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। यानी सिगरेट पीनी अब और महंगी हो जाएगी। मोदी सरकार के नौवें बजट में सिगरेट पर लगने वाले आकस्मिता शुल्क को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
इस एलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर सिगरेट और सिगरेट पीने वालों को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कोई मीम्स के बहाने कबीर सिंह को गुस्से में लोकसभा जाता दिखा रहा है तो कोई सोनार की दुकान में सिगरेट बिकने की बात कर रहा है।
देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह के मीम्स चल रहे हैं...
सिगरेट पर आकास्मिकता शुल्क को 16 फीसदी बढ़ाया गया। इसकी कीमतें बढ़ना तय है। बजट से जो बातें निकल कर सामने आई हैं उसके अनुसार हर तरह के सिगरेट महंंगे हो जाएंगे।