फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को बिजली-पानी के लिए 700 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन में कंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली एनडीए सरकार का पहला आम बजट पेश कर चुके हैं। इसमें दिल्ली की जनता की सबसे बड़े परेशानी बिजली और पानी को ध्यान में रखकर उसके निदान के लिए 700 करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है। इसमें पानी के लिए 500 और बिजली के 200 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


साथ ही इंडिया गेट के पास स्थित प्रिंसेस पार्क में एक वॉर म्यूजियम बनाए जाने की भी घोषणा की गई। 100 करोड़ की लागत से बनने वाले इस म्यूजियम में देश के लिए जान देने वाले शहीदों के स्मारक आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेणुका बांध के निर्माण में आएगी तेजी

मोदी सरकार के पहले आम बजट में दिल्ली का खास खयाल रखा गया। इसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी जिलों के लिए कुछ न कुछ नये प्रस्ताव रखे गए। वहीं, दिल्ली में लंबित जल परियोजनाओं में तेजी लाने का भी वायदा किया गया। इस काम के लिए बजट में 50 करोड़ मंजूर किए गए।

जबकि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के साथ मिलकर अपनी पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए जा रहे रेणुका बांध के निर्माण में भी तेजी लाए जाने का वायदा किया गया। सा‌थ ही दिल्ली में भी घाटों की सफाई का प्रस्ताव रख दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें