फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर के बसपाई लखनऊ तलब

Tue, 20 May 2014 02:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संसदीय चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को लखनऊ तलब किया है।
विज्ञापन


20 मई से तीन दिवसीय सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री पहले दिन संगठन पदाधिकारियों और अंतिम दिन प्रत्याशियों से रूबरू होंगी। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 20 मई की बैठक में संगठन पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

इसमें संगठन से जुड़े बसपा नेताओं से हार पर विचार किए जाने की संभावना है। संगठन में बड़ा फेरबदल भी हो सकता है। 21 मई को पार्टी के जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रदेश के सभी एमएलए और एमएलसी भाग लेंगे। बसपा सुप्रीमो की नाराजगी का सामना इनको करना पड़ सकता है। हार के बाद जनप्रतिधियों को जनता से संवाद बढ़ाने की पार्टी की नई योजना समझाई जाएगी। 22 मई को बसपा के सभी लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें