फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ितों के परिजनों का SC आयोग के सामने धरना

Tue, 20 May 2014 02:41 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में हिसार की दुष्कर्म पीड़ितों के परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अगली तारीख 27 मई दे दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वे दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: कंपनी के मैनेजर ने युवती से किया रेप

सोमवार को आयोग के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों में चार दुष्कर्म पीड़ितों के माता-पिता भी थे। एक पीड़ित की मां ने कहा कि वे पिछले डेढ़ महीने से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, लेकिन किसी को भी पीड़ितों का दर्द नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद इस देश में दलित जाति में पैदा होने का दंड उन्हें मिल रहा है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को आयोग के चेयरमैन पीएल पुनिया ने मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एक ग्रामीण सतीश काजला ने कहा वे पूरे मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं। उन्होंने देश की नई सरकार से दलित बेटियों को न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई।

इस दौरान जेएनयू व डीयू के छात्र व समाजसेविका कविता कृष्णन के अलावा फरीदाबाद, हिसार, गुड़गांव समेत कई जगह से लोग आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें