उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से भाजपा सांसद और अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष उदित राज ने बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा कभी सियासी दल नहीं रहा है। विशेष रूप से दलित ही इसके आधार हैं और उन्हें भ्रमित करके रखा जा रहा है कि बसपा उनका राजनीतिक दल है।
उदित राज ने अपने सरकारी आवास पर शनिवार को बसपा प्रमुख पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि मायावती को संगठन चलाने का संवैधानिक अधिकार है लेकिन बसपा को सियासी दल करार देकर लोगों को भ्रमित करना गलत है।