अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।
बीएसएफ ने भारत-अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा है। वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ के बाद घुसपैठिये को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुबह क्षेत्र की बिक्रम पोस्ट पर तैनात जवानों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में कुछ हलचल देखी।
विज्ञापन
इस दौरान एक व्यक्ति भारतीय सीमा की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। उसे रोकने के लिए छह राउंड फायर किए गए। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए घुसपैठिये की पहचान मोहमद शाबाद (45) निवासी कोटली सियालकोट पाकिस्तान के रूप में हुई है।
तलाशी में उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। दस घंटे की पूछताछ के बाद बीएसएफ ने शाम के समय उसे अरनिया पुलिस के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि 28 नवंबर 2008 में भी चिनाज पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवानों उमर फारूक पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी सियालकोट को पकड़ा था।
विज्ञापन
वह अपनी सीडी बाइक 70 को चलाते हुए इस ओर आ रहा था। बता दें कि इससे पहले 25 अगस्त को बीएसएफ ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया था। सैनिकों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए से आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।