फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार पर बीआरटी कॉरिडोर तोड़ने में घोटाले का आरोप, एसीबी में शिकायत दर्ज

Tue, 12 Jul 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार पर बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) कॉरिडोर को तोड़ने के लिए कंपनी के साथ मिलकर घोटाला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को इस लेकर बीजेपी विधायक ओपी शर्मा और आरटीआई कार्यकर्ता विवेक गर्ग ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ताओं ने एसीबी से इस मामले में संबंधित मंत्री सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने कंपनी को दिया था 10.97 करोड़ रुपये का ठेका

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, केजरीवाल सरकार ने शीला दीक्षित के कार्यकाल में बने बीआरटी में खामियां बताकर इसे खत्म करने की घोषणा की थी। 

इसे तोड़ने के लिए सरकार ने 10.97 करोड़ रुपये का ठेका एक कंपनी को दिया था। यह बीते फरवरी मार्च के दौरान तोड़ा गया है। विवेक गर्ग के मुताबिक सरकार ने 11 करोड़ रुपये तो तोड़ने के लिए दिया ही।

इसके साथ तोड़ने के दौरान जो स्टील और लोहे का कबाड़ निकला उसे भी कंपनी को दे दिया जिसकी कीमत उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें