फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों जान लेने पर अमादा है सगा भाई?

Thu, 03 Apr 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के महमदपुर जादो गांव में तीन सगे भाईयों में जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद हो गया। जिसमें फायरिंग हो गई और बीच-बचाव करने आए तीन लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। जानकारी के मुताबिक रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर जादो निवासी तीन भाई हैं। बुधवार को तीनों भाईयों में खेतों पर लगे पेड़ों को काटने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें मारपीट तक बात पहुंच गई और कुछ ही देर बाद तीनों में फायरिंग होने लगी।

पढ़ें: शर्मनाकः ननिहाल में किशोरी से दुष्कर्म

बीच-बचाव करने आए गांव के ही युवक विनय और दो अन्य लोगों को गोली के छर्रे लगे तो वह घायल हो गए। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। घायलों को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि देर शाम को वह वापस घर चले गए।
विज्ञापन


थानाप्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर आई है। जिसकी जांच कराई जा रही है। हालांकि किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें