उस पर आरोप है कि उसने अपने जीजा व किरायेदार मोहित के साथ मिलकर प्लाट के रुपये हड़पने के लिए पति की हत्या की थी। इस केस में कविता का जेठ संजय भाटी गवाह है। आशंका है कि छोटे भाई की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी संजय ने कविता पर जानलेवा हमला किया गया है। संजय भाटी मेरठ में मारे गए गैंगस्टर नंदू रावण का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
ये हैं कविता पर आरोप
गढ़ी शहदरा गांव निवासी कविता का पति अजीत 28 जून 2021 को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पुलिस ने 24 जुलाई को कविता व उसके किरायेदार मोहित व अन्य आरोपियों पर अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने अजीत का शव बरामद कर खुलासा किया था कि कविता ने अपने जीजा आदेश के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची। उसने पांच लाख रुपये देकर मोहित को अपने साथ मिला लिया। अजीत ने एक प्लाट 55 लाख रुपये में अपने चचेरे भाई संजय भाटी को बेचा था। संजय ने 21 जून को 21 लाख रुपये अजीत व कविता के संयुक्त खाते में डाले थे। कविता ने 13 लाख रुपये चेक के माध्यम से अपने जीजा आदेश को दे दिए थे। आरोपी ये रुपये हड़पना चाहते थे।
महिला अपने पति की हत्या में जेल जा चुकी है। छह माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आई थी। महिला के जेठ ने ही गोली मारी है। महिला के पैर में गोली लगी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डॉ. राजीव दीक्षित, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा