फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा बना प्यार का दुश्मन: ट्रैक पर मिले अरशद और शना के सिर कटे शव, जीते जी नहीं तो मरकर हुए एक

Sun, 05 Mar 2023 04:28 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा

सार

सुबह रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त अरशद के रूप में की। जबकि युवती की शिनाख्त काफी देर बाद उसकी पड़ोसन के रूप में हो पाई।
विज्ञापन
शना व अरशद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह गांधी बाजार रेलवे क्रासिंग पर सद्दीकपुरा निवासी अरशद (22) व पड़ोस में रहने वाली शना (20) के सिर कटे शव पड़े मिले। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रही है। मृतक युवक के चाचा ने युगल की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिहं ने बताया कि मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर के थाना रघुपरा क्षेत्र के गांव रमपुरा बांगड़ निवासी अरशद कपड़ों की फेरी लगाता था। पिछले चार वर्ष ने वह अपने परिवार के साथ सफी की मस्जिद के पास किराये के मकान में रहता था। इसका पिता तैयब मध्य प्रदेश के इंदौर में फेरी लगाने का काम करता है। 

सुबह रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त अरशद के रूप में की। जबकि युवती की शिनाख्त काफी देर बाद उसकी पड़ोसन के रूप में हो पाई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि अरशद और शना के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। शना मूल रूप से थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी नौशाद की पुत्री थी और अपनी ननिहाल में मामा के पास रहती थी। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे युगल घटना स्थल पर पहुंचे और ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें