फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों दावत पर आए थे: भाई की पत्नी को रस मलाई में दी नशे की दवाई, फिर बनाए जबरन संबंध; वारदात की वीडियो भी बनाई

Sat, 16 Sep 2023 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विवाहिता का पति किसी काम से बाहर चला गया। महिला के जेठ ने उसे बातचीत के दौरान खाने के लिए रस मलाई दी। उसे खाते ही पीड़िता को नशा हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
जेठ ने भाई की पत्नी संग बनाए जबरन संबंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में नशीला पदार्थ खिलाकर 19 वर्षीय एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता के जेठ ने दावत के बहाने उसे अपने घर बुलाया। बाद में वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की पिटाई करने के अलावा जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

29 जून को हुई वारदात के बाद पीड़िता बुरी तरह डर गई। उसने यह बात किसी को नहीं बताई। अब हिम्मत जुटाकर उसने मामले की शिकायत अपने पति से की। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद विवाहिता के साथ मारपीट, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 19 साल की विवाहिता परिवार के साथ इंद्रलोक इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति व अन्य सदस्य हैं। आरोप है कि 25 जून 2023 को दया बस्ती, रेलवे कॉलोनी में रहने वाले इसके जेठ ने विवाहिता व इसके पति को दावत पर बुलाया। 29 की रात को दोनों दावत में पहुंचे।

इस बीच विवाहिता का पति किसी काम से बाहर चला गया। महिला के जेठ ने उसे बातचीत के दौरान खाने के लिए रस मलाई दी। उसे खाते ही पीड़िता को नशा हो गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। वारदात के दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी लगातार ब्लैकमेल कर दोबारा वारदात अंजाम देने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें