फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया की एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने वाले ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air India
विज्ञापन
एअर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी करने के आरोपी दो ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि फ्लाइट लंदन से दिल्ली आ रही थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही एयरलाइंस अधिकारियों ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि घटना एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-112 की है। ब्रिटिश नागरिकों की पहचान जसपाल सिंह और चरणदीप खैरा के रूप में हुई है। दोनों के पास टूरिस्ट वीजा था। वे जयपुर में किसी शादी में शामिल होने आए थे। दोनों का विदेश में व्यापार है।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, दोनों ब्रिटिश नागरिकों ने उड़ान के दौरान एयर होस्टेस से खाने का कुछ सामान मंगाया जिसे लाने में देरी हो गई और दोनों नाराज हो गए। उन्होंने एयर होस्टेस पर भद्दी टिप्पणियां की।
विज्ञापन


बाद में उन्हें आईजीआई पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनके खिलाफ धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। ब्रिटिश हाई कमिशन को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। बाद में दोनों आरोपियों को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें