पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। जिस समय बैठक चल रही थी उसी समय दोपहर करीब 12.30 बजे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा के नेतृत्व में 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पहुंच गईं। महिलाओं ने काफी देर तक नारेबाजी की।
जी-20 सम्मेलन के तहत राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेशी मंत्रियों की चल रही बैठक के दौरान 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पर पहुंच गईं। महिलाओं ने काफी देर तक नारेबाजी की। विजय चौक पर महिलाओं के पहुंचने से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरा मच गई।
विज्ञापन
खालिस्तान हमले के इनपुट के बाद विदेश मंत्रियों की सुरक्षा के कड़े आदेश हैं। पुलिस ने महिलाओं को तुरंत हिरासत में ले लिया। संसद मार्ग थाने में महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर 4 से 5 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकार इसे सुरक्षा में सेंध बता रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। जिस समय बैठक चल रही थी उसी समय दोपहर करीब 12.30 बजे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा के नेतृत्व में 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पहुंच गईं।
विज्ञापन
महिलाएं विजय चौक पहुंचकर डोकलामा, गलवा घाटी में सेना का अपमान और चीन का किया जा रहा है सम्मान। इसके बाद इन महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ संसद मार्ग थाने में धारा 144 का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा 188के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी महिलाओं की तलाश की जा रही है।