फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर बाबा रामदेव, 24 जुलाई को भिड़ेंगे बॉलीवुड स्टार और सांसद

Wed, 29 Jun 2016 12:57 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत जैसे अभियानों को मजबूत करने के लिए ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब (बॉलीवुड) और सांसदों के बीच फुटबॉल मैच होगा। मैच के ब्रांड एंबेसडर बाबा रामदेव होंगे।
विज्ञापन


यह मैच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 24 जुलाई को होगा। यह मैच चैरिटी के लिए खेला जाएगा और इसका नाम ‘फुटबॉल फॉर ह्युमैनिटी’ रखा गया है।

चैरिटी मैच के लिए ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब (बॉलीवुड) की ओर से अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य राय कपूर, दीनो मोरिया समेत कई दिग्गज स्टार, आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, उत्तरी मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, चुरू राजस्थान के सांसद राहुल कासवान समेत कई सांसदों से भिड़ेंगे।
विज्ञापन

मैच में बॉलीवुड स्टार और सांसद हिस्सा ले रहे हैं

- फोटो : PTI
मैच की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच के बाद एक भव्य डिनर भी होगा। इस दौरान मैच का लुत्फ उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूनाइटेड नेशन के एंबेसडर ऐंजिलो एनटोनियो, टेक्सास के गवर्नर, देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बड़े उद्योगपति व नौकरशाह शामिल रहेंगे। मैच की टिकट व स्पांसरशिप से एकत्र की गई राशि चैरिटी में इस्तेमाल होगी।

देश में इस तरह के चैरिटी मैच का आयोजन पहली बार होने जा रहा है जिसमें बॉलीवुड स्टार और सांसद हिस्सा ले रहे हैं। ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब (बॉलीवुड) की ओर से सहमति भी मिल गई है। ‘फुटबॉल फॉर ह्युमैनिटी’ से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत जैसे अभियानों को बल मिलेगा।
- शांतनु गुप्ता, एडवाइजर, बाबा रामदेव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें