फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार में घुसी कैब, तीन घायल

Thu, 01 May 2014 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे की दूसरी लाइन पर जा पलटी।
विज्ञापन


इसके चलते ग्रेनो से नोएडा की ओर आ रही बीपीओ कंपनी की कैब भी दुर्घटनाग्रस्त कार में आ घुसी। हादसे में कार चालक समेत कैब में बैठे दो बीपीओ कर्मी भी घायल हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से भोपाल निवासी और आईटीबीपी में आईजी का बेटा प्रांजल बुधवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे अपनी ऑल्टो कार से नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहा था।

स्पीड ज्यादा होने के चलते सेक्टर-105 के पास प्रांजल कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लाइन के बीचोंबीच जाकर पलट गई। इस बीच ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ रही एक बीपीओ की टाटा सूमो भी ऑल्टो में घुस गई।
विज्ञापन


हादसे में कैब में बैठे प्रतीक और मिक्की भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्रांजल नशे में धुत्त था। उसकी कार बहुत ही तेज थी, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा। राहगीरों ने तीनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने देर शाम तक किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें